उत्तराखंड विधानसभा सत्रः सदन में विधायक साझा कर रहे हैं पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट से जुड़े संस्मरण
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सदन में दिवंगत नेताओं ...और पढ़ें
HighLights
गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र प्रारंभ।
दिवंगत नेताओं भुवन खंडूड़ी, हीरा बिष्ट को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अनुपूरक बजट सहित कुल 10 विधेयक सदन में पेश होंगे।
राज्य ब्यूरो, जागरण गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी (से.नि.) एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने श्रद्धांजलि देते हुए खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद अन्य विधायकों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भुवन चंद्र खंडू़ड़ी और हीरा सिंह बिष्ट से जुड़े हुए संस्मरण साझा करने की शुरूआत की।
इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडे सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने संस्मरण साझा करने शुरू किए। अभी दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
-1793081732147.webp)
इससे पहले विधानसभा सत्र में आने वाले मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों का विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर स्वस्ति वाचन के साथ स्वागत किया गया।
वहीं, अंकिता भंडारी को न्याय समेत अनेक विषयों को लेकर सरकार को घेर रही कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा भवन के मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर धरना दिया। इससे हले कांग्रेस विधायक मंत्री आवास से जुलूस के साथ विधानसभा के मुख्य गेट तक पहुंचे। वे हाथों में नारे। लिखी तख्तियां भी लिए हुए थे।
