Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में दुनिया की इकलौती जगह, जहां खिलते हैं 500 से अधिक प्रजाति के फूल; पर्यटकाें की भीड़ का टूटा रिकाॅर्ड

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 06:41 PM (GMT+05:30)

    Valley of Flowers फूलों की घाटी उत्तराखंड में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। यह दुनिया की इकलौती जगह है जहां प्राकृतिक रूप से 500 से अधिक प्रजाति के फू ...और पढ़ें

    Valley of Flowers: यूनिस्को ने 2005 में फूलों की घाटी को विश्व धरोहर घोषित किया
    Valley of Flowers: यूनिस्को ने 2005 में फूलों की घाटी को विश्व धरोहर घोषित किया

    HighLights

    1. 17277 देशी विदेशी पर्यटक कर चुके हैं घाटी का दीदार
    2. प्राकृतिक रूप से खिलते हैं 500 से अधिक प्रजाति के फूल

    संवाद सहयोगी, जागरण गोपेश्वर। Valley of Flowers: विश्व धरोहर फूलों की घाटी इस साल देशी विदेशी पर्यटकों से गुलजार है। इस साल अभी तक फूलों की घाटी के दीदार के लिए रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक आए। जिससे राष्ट्रीय पार्क को खासी आमदनी हुई है। फूलों की घाटी में रंग बिरगें फूल पर्यटकों का स्वागत कर रहे हैं।

    फूलों की घाटी दुनिया की इकलौती जगह है, जहां प्राकृतिक रूप से 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। साथ ही 87.5 वर्ग किमी क्षेत्रफल में जैव विविधता का खजाना है। यहां पर दुनिया की दुर्लभतम प्रजाति के वन्य जीव, जंतु, पशु, पक्षी पाए जाते हैं। इसकी जैव विविधता देखते हुए यूनिस्को ने 2005 में इसे विश्व धरोहर घोषित किया है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather News: आज पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, देखिए नैनीताल-दून का अपडेट

    31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी फूलों की घाटी

    अगस्त माह तक 17277 देसी-विदेशी पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं। जिसमें नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क को 34,79,550 रुपए की आमदनी हो चुकी है। 31 अक्टूबर तक फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Rishikesh Karnprayag Rail Project: अगस्‍त माह में ‘शिव’ व ‘शक्ति’ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रेल परियोजना पर एक नजर

    वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया की इस साल विश्व धरोहर फूलों की घाटी पयटकों से गुलजार रही है। इस साल रिकॉर्ड तोड़ देसी-विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी के लिए पहुंचे और 237 विदेशी 17277 देसी पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया। वहीं 34,79,550 रुपए की आय हुई है।

    खबरें और भी

    2022 में 20,830 देसी विदेशी पर्यटकों से 31,73,400 की आय व 2023 में 13068 देसी विदेशी पर्यटकों से 20,88,250 रुपये की आमदनी हुई थी।