Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी, फूलों की घाटी व रुद्रनाथ धाम में रोकी यात्रा

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 08:03 PM (IST)

    भारी वर्षा की चेतावनी के कारण चमोली में फूलों की घाटी और रुद्रनाथ धाम की यात्रा रोक दी गई है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से बारिश के द ...और पढ़ें

    फूलों की घाटी व रुद्रनाथ धाम में रोकी यात्रा. File
    फूलों की घाटी व रुद्रनाथ धाम में रोकी यात्रा. File

    HighLights

    1. फूलों की घाटी, रुद्रनाथ यात्रा स्थगित
    2. भारी बारिश के अलर्ट के चलते फैसला
    3. 15 अगस्त तक ट्रेकिंग रूट बंद

    संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को फूलों की घाटी व रुद्रनाथ धाम की यात्रा रोकी गई है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों व तीर्थयात्रियों से वर्षा के दौरान यात्रा न करने की अपील की है।

    फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया से आगे घाटी में सोमवार को पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। साथ ही रुद्रनाथ धाम में भी यात्रियों की आवाजाही रोकी गई है।

    केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी तरूण एस ने बताया कि मौसम के अलर्ट के चलते फूलों की घाटी व रुद्रनाथ धाम में यात्रियों व पर्यटकों की आवाजाही एक दिन के लिए रोकी गई है। वहीं जिलाधिकारी ने मौसम के अलर्ट को देखते हुए 15 अगस्त तक जनपद के समस्त ट्रेकिंग रूटों पर रोक लगा दी है।