विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा: शौर्य डोभाल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 15 Mar 2018 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 11:00 AM (IST)

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल ने कहा कि 'मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका बखूबी निर्वहन करूंगा।'

मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा: शौर्य डोभाल
मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा: शौर्य डोभाल

गोपेश्वर, चमोली [जेएनएन]: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल ने कहा कि 'मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका बखूबी निर्वहन करूंगा।' उन्होंने कहा कि चमोली जिले में मेरे कई नाते रिश्तेदार हैं। इस दौरान लोक गायक किशन महिपाल ने भी कई गीत गाए। 

इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शौय डोभाल ने कहा कि वे पहाड़ पलायन समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। पहाड़ को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। तभी पलायन की समस्या दूर हो सकती है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने क्षेत्र में विकास के लिए प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा जिस तरह से काम कर रही है, उससे राज्य विकास की ओर अग्रसर है। 

उन्होंने शौर्य डोभाल के चमोली भ्रमण को लेकर कहा कि वे सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में आगे आएंगे तो चमोली के लोग उनका स्वागत व सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में मृणाल डोभाल ने कहा कि देश ने अभी तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का शौर्य देखा, लेकिन अब बहुत जल्द शौर्य डोभाल का शौर्य देखने को मिलेगा। उन्होंने इशारे में ही लोकसभा की संभावनाओं को लेकर भी बात कही। इस मौके पर  नगरपालिका अध्यक्ष संदीप रावत, इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य केके मेहर, कांति भट्ट, हरीश चमोली भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, हरक सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: गैरसैंण सत्र में 22 को पेश होगा बजट, विपक्ष ने दिया ये भरोसा

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में जबरन धर्म परिवर्तन अब गैर जमानती अपराध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।