विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गिरी स्कूटी; महिला की हुई मौत 

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:58 PM (IST)

चंपावत के वैला गांव के पास मंगलवार शाम एक स्कूटी स्कवर में गिरने से स्कूटी सवार महिला मंजू देवी की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. चंपावत के वैला गांव के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हुई।

  2. हादसे में महिला मंजू देवी की मौके पर ही मौत।

  3. पति रहीश सिंह भंडारी गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी।

जागरण संवाददाता, चंपावत। तहसील चंपावत के ग्राम वैला के समीप मंगलवार देर शाम स्कूटी रपटकर सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम बजे खटोली से मछियाड़ की ओर जा रही स्कूटी संख्या डीएल45डीवी0396 ग्राम वैला के समीप अचानक अनियंत्रित होकर रपट गई और सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।दुर्घटना में स्कूटी सवार मछियाड़, पाटी निवासी 30 वर्षीय मंजू देवी पत्नी रहीश सिंह भंडारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं स्कूटी चला रहे उनके पति रहीश सिंह भंडारी (35) पुत्र बद्री सिंह भंडारी घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन ने मृतका के शव को आवश्यक पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद मछियाड़ गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- चंपावत में गुलदार का आतंक: पांच दिनों में पांच पालतू जानवर मारे, ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग