विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत में सीएम धामी बोले- विपक्ष को SIR से नहीं बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया से परेशानी

Published: Sun, 17 May 2026 05:19 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की पारदर्शी प्रक्रिया से परेशानी है, जिससे फर्जी मतदाता बाहर हो रहे हैं।

चंपावत में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सौ. सूवि

चंपावत में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सौ. सूवि  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्षी दलों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से नहीं, बल्कि इसके अंतर्गत होने वाली पारदर्शी प्रक्रिया से परेशानी है।

एसआइआर से फेक वोटर, घुसपैठिए व गलत तरीके से मतदाता सूची में शामिल होने वालों का बाहर किया जा रहा है।

चंपावत में शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को वर्षों तक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही से समस्या रही है, वही आज एसआइआर को लेकर संदेह जता रहे हैं।

आजादी के बाद एसआइआर पहली बार नहीं हो रहा है। जब भी हुआ है, केंद्र में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की सरकार रही है। इससे फर्जीवाड़ा पर रोक लगेगी।

विपक्ष पारदर्शिता नहीं चाहता है और इसलिए एसआइआर को लेकर नकारात्मक रवैया अपना रहा है।

उधर सितारगंज में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर में पिछले कुछ समय से मतांतरण की बढ़ती शिकायतें पर बेहद सख्त नजर आए।

उन्होंने दो टूक कहा कि देवभूमि में मतांतरण, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसे गंभीर अपराध को सहन नहीं किया जाएगा।

कुछ राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी ताकतें थारू समाज सहित भोले-भाले लोगों की मासूमियत का फायदा उठाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देवभूमि है, यहां अधर्म और छल का खेल नहीं चलेगा। उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने सितारगंज में किया पुल का शिलान्यास, बोले- 'मुल्लावादी मानसिकता को पनपने नहीं देंगे'

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश, मतांतरण और लव जिहाद पर बोले- देवभूमि में संस्कृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।