Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जून 2027 तक बन जाएगा उत्तराखंड का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:31 PM (IST)

    जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोहाघाट के छमनियां चौड़ में निर्माणाधीन राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

    जिलाधिकारी ने किया लोहाघाट के छमनियां चौड़ में निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यों का निरीक्षण। जागरण

    जिलाधिकारी ने किया लोहाघाट के छमनियां चौड़ में निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यों का निरीक्षण। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, लोहाघाट। मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोहाघाट के सुंई छमनियां चौड़ में निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    यहां लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तैयार हो रहा है। अगस्त 2027 में कॉलेज पूरी तहर बनकर तैयार हो जाएगा।

    डीएम ने हास्टल ब्लाक, टाइप-2 एवं टाइप-3 आवासीय ब्लाकों, वलीबाल मैदान, फुटबाल मैदान, मल्टीपर्पस हाल सहित विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा शेष कार्यों की तैयार कार्ययोजना की समीक्षा की।

    गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं

    उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, अभियंताओं एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रमुख खेल मैदानों एवं रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य आगामी सितंबर से अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि रिटेनिंग वाल का कार्य अगस्त माह तक पूर्ण किए जाने का आश्वासन कार्यदायी संस्था की ओर से दिया गया है। अगले वर्ष जून माह तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज पूरी तरह अस्तित्व में आ जाएगा।

    डीएम ने कहा कि यहां तैयार होने वाली आधुनिक खेल सुविधाएं बालिकाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री तथा शासन स्तर से इस परियोजना की निरंतर समीक्षा एवं मानिटरिंग की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, प्रोजेक्ट मैनेजर केशव महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी