चंपावत में घास लेने गई महिला को हाथी ने मार डाला, पहले सूंड से उठाकर पटका... फिर पैरों से कूचला
चंपावत के टनकपुर स्थित शारदा रेंज में चारा लेने गई 45 वर्षीय माधुरी देवी को एक हाथी ने कुचलकर मार डाला। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ...और पढ़ें

चंपावत में हाथी ने महिला माधुरी देवी को पटक-पटककर मार डाला।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंपावत। टनकपुर के शारदा रेंज में चारा लेने गई एक 45 वर्षीय महिला को हाथी ने महिला को पटक दिया और फिर कूचल कर मार डाला।
सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही स्वजन को सूचित किया।
नई बस्ती, वार्ड नंबर पांच निवासी 45 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी भूपराम गुरुवार की दोपहर बाद शारदा रेंज, सेना पानी मार्ग की ओर घास लेने गई थी।
बताया जा रहा है इस दौरान हाथी ने उसपर हमला कर दिया। पहले महिला को उठाकर पटका और फिर कुचल दिया।
क्षत विक्षत हाल में महिला को पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग, पुलिस राजस्व विभाग की टीम लोगों ने घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- हाथी ने वृद्ध मजदूर को कुचलकर मार डाला...बचाने के लिए 20 मिनट तक जूझती रहीं पत्नी व बेटी
यह भी पढ़ें- हाथी ने खदेड़ा तो हलक में आई बाइक सवार की जान... बाइक छोड़ लगाई दौड़, वीडियो वायरल