विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्द्वानी पीजी कालेज की टीम बनी चैंपियन

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2016 05:00 AM (IST)

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी खो खो प्रतियोगिता एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी की टीम ने जीती। फाइनल में हल्द्वानी ने एसबीएस पीजी कालेज रुद्रपुर की टीम को मात दी।

News Article Hero Image

चंपावत, [जेएनएन]: कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी खो खो प्रतियोगिता एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी की टीम ने जीती। फाइनल में हल्द्वानी ने एसबीएस पीजी कालेज रुद्रपुर की टीम को मात दी।

गोरल चौड़ मैदान में खेली गई पुरुष वर्ग की खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को विवि के क्रीड़ा सचिव डा. नागेंद्र शर्मा ने किया। पहले दिन खटीमा ने अल्मोड़ा, बागेश्वर ने काशीपुर, कपकोट ने नैनीताल, रुद्रपुर ने अल्मोड़ा तथा हल्द्वानी ने मेजबान चंपावत की टीम को हराया। सोमवार को पहला सेमीफाइनल रुद्रपुर व काशीपुर के बीच खेला गया। जिसमें रुद्रपुर की टीम विजयी रही।

पढ़ें: 25 साल से बंद महावीर अखाड़े का फिर से हुआ शुभारंभ

मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच नैनीताल व हल्द्वानी के बीच हुआ। जिसमें हल्द्वानी की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबला रुद्रपुर व हल्द्वानी के बीच खेला गया। जिसमें हल्द्वानी ने रुद्रपुर को 19-10 से हराया। विजेता टीम को ट्राफी प्राचार्या डा.गंगा बोहरा व पीजी कालेज चम्पावत के क्रीड़ा प्रभारी डा.बीपी ओली ने प्रदान की। प्राचार्या डा.बोहरा ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी हैं। खेलों से प्रतिभाओं को उबरने का मौका भी मिलता है।

पढ़ें: उत्तराखंड में क्रिकेट अकादमी खोलना चाहते हैं स्टार क्रिकेटर प्रवीण कुमार

निर्णायक राजेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन बसेड़ा, बलविंदर सिंह व गौरव जोशी रहे। डा.ओली ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान नवंबर में होने वाली नार्थ जोन विवि स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। जिसकी घोषणा बाद में होगी। प्रतियोगिता संपन्न कराने में छात्र संघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, डा.सुमन कुमारी, डा.तनूजा बिष्ट, डा.सुमन कुमारी, डा.पल्लवी मिश्रा, डा.अल्का, डा.सरस्वती बिष्ट, डा.सुखमीत कौर आदि ने सहयोग किया।

पढ़ें:-उत्तराखंड: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा और बागेश्वर ने बाजी मारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।