IMA POP: बनबसा के विकास सिंह सामंत बने लेफ्टिनेंट, नहीं हारी हिम्मत; चौथी बार में मिला मुकाम
बनबसा के विकास सिंह सामंत आईएमए पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बन गए। उन्होंने कई प्रयासों के बाद यह मुकाम हासिल किया। विकास सिंह सामंत की इस सफलता से ...और पढ़ें

बनबसा के चंदनी निवासी विकास सिंह सामंत बने सेना में लेफ्टिनेंट। जागरण
HighLights
विकास सिंह सामंत बनबसा से बने लेफ्टिनेंट
आईएमए पासिंग आउट परेड में मिली सफलता
14वीं बार में विकास को मिला मुकाम
संवाद सूत्र, जागरण, बनबसा । चंदनी निवासी विकास सिंह सामंत ने पूरे देश में छठी रैंक हासिल कर सीडीएस पास आउट कर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने चौथी बार के प्रयास में यह सफलता अर्जित की।
विकास के पिता जगदीश सिंह सामंत भी पूर्व सैनिक रहे हैं, तथा माता कविता सामंत गृहणी हैं। विकास सिंह सामंत ने केंद्रीय विद्यालय बनबसा से हाईस्कूल और इंटर किया था। तथा देहरादून से ग्रेजुएशन किया था।
उनकी उपलब्धि पर अध्यक्ष रेखा देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, कैप्टन भानी चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, परमजीत सिंह, रफी अंसारी, पंकज भट्ट, मोनू ठाकुर, विमल सजवाण, बिनोद उप्रेती, आदि ने खुशी जाहिर की।