विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Leopard Attack News: उत्तराखंड में गुलदार का डर, स्‍कूल की टाइमिंग बदली

Published: Wed, 10 Dec 2025 04:22 PM (IST)

उत्तराखंड के बाराकोट में गुलदार के आतंक के कारण राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट के समय में बदलाव किया गया है। ...और पढ़ें

जीआइसी बाराकोट में 10 से अपराह्न 2:30 बजे तक चलेगा स्कूल। आर्काइव

जीआइसी बाराकोट में 10 से अपराह्न 2:30 बजे तक चलेगा स्कूल। आर्काइव

HighLights

  1. बाराकोट में गुलदार के हमले से दहशत का माहौल

  2. विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में समय परिवर्तन का निर्णय

  3. शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्री-बोर्ड परीक्षा फरवरी में

जागरण संवाददाता, लोहाघाट । राजकीय इंटर कालेज बाराकोट में शिक्षक-अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र कृष्ण सिंह एवं दिनेश सिंह के पिता देव सिंह अधिकारी के निधन पर शोक जताया गया। देव सिंह को मंगलवार की सुबह गुलदार ने घर के पास ही मार डाला था।

इस दौरान लोगाें ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में गुलदार के आतंक को देखते हुए बुधवार से अग्रिम आदेश तक विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक करने का प्रस्ताव किया गया। समय परिवर्तन संबंधी सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से दी गई।

बैठक में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा तथा तृतीय इकाई परीक्षा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशीष ओली, शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी, एसएमसी अध्यक्ष सुनील वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान बाराकोट राजेश अधिकारी सहित अन्य अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पौड़ी में फ‍िर गुलदार का आतंक, महिला पर झपटा आदमखोर; 'मौत' के जबड़े से खींच लाया युवक

यह भी पढ़ें- Pauri के गजल्ड गांव में गुलदार का आतंक, मशहूर शिकारी जाय हुकिल ने उठाई बंदूक; निशाने पर आदमखोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।