Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंपावत में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2016 06:00 AM (IST)

    जनपद के दूरस्थ क्षेत्र खटोली में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक सिडकुल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चंपावत, [जेएनएन]: जनपद के दूरस्थ क्षेत्र खटोली में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक सिडकुल में नौकरी करता था।
    बताया जाता है कि खटोली क्षेत्र के ग्राम पछनई निवासी राजेंद्र सिंह (22 वर्ष) का खटोली निवासी 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजेंद्र नवरात्रि में छुट्टी लेकर घर आया था।

    पढ़ें-ससुरालियों ने घर से निकाला, मायके में आकर जहर खाया विवाहिता ने
    गत रात वह प्रेमिका के साथ खटोली में लगने वाले मेले में गया था। रात में उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते किशोरी के घर के समीप जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

    पढ़ें-दरवाजा खोला तो पता लगा नहीं रहा बेटा, परिवार में कोहराम
    सुबह किशोरी के चीखने चिल्लाने पर परिजनों को इसकी जानकारी हो सकी। दोनों को टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
    पढ़ें:-प्रधानाचार्य ने ऐसा क्या किया कि खुद पर तेल छिड़ककर छत पर चढ़ गया छात्र

    पढ़ें:-नौकरी छुटने से दुखी युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम...

    खबरें और भी