विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: पीएम के दौरे से पहले बढ़ी ठंड, अद्वैत आश्रम मायावती में तापमान 12 डिग्री; आगमन पर ऐसा होगा हाल

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 07 Oct 2023 03:32 PM (IST)

PM Modi Champawat Visit कुमाऊं मंडल के जागेश्वर धाम नारायण आश्रम व अद्वैत मायावती आश्रम में रात का तापमान 12 ...और पढ़ें

अद्वैत आश्रम मायावती
अद्वैत आश्रम मायावती

गणेश पांडे, चंपावत। दक्षिण पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को समूचे उत्तराखंड से विदाई ले ली। मानसून विदा होने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड उपस्थिति दर्ज कराने लगी है। कुमाऊं मंडल के जागेश्वर धाम, नारायण आश्रम व अद्वैत मायावती आश्रम में रात का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। यहां शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है।

यह तीनों वे स्थान हैं, जहां आगामी 12 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा संभावित है। पीएम के दौरे की तैयारी जोरों से चल रही है। मोदी के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन सरकार व प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेजी से चल रही।

ऐसा है पीएम का कार्यक्रम

पीएम के दौरे के लिए सरकार ने सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी व पूर्व विधायक बलवंत भौर्याल को संयोजक नियुक्त किया है। दोनों के अलावा सांसद अजय टम्टा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत जिलों स्थानों का निरीक्षण कर तैयारी परख चुके हैं। संभावित कार्यक्रम के अनुसार मोदी सबसे पहले जागेश्वर धाम के दर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम दौरे के लिए तैयार हो रहा उत्तराखंड, हेलीकॉप्टर लैंडिंग का हुआ सफल ट्रायल

जहां से पिथौरागढ़ के ज्योलिंगकांग जाकर आदि कैलास, पार्वती सरोवर के दर्शन करेंगे। 2734 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नारायण आश्रम भी जाएंगे। दोपहर बाद पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में सभा होनी प्रस्तावित है। रात्रि विश्राम के लिए मोदी चंपावत जिले के अद्वैत मायावती आश्रम आएंगे।

मायावती आने वाले इकलौते पीएम

बांज, बुरांश व देवदार के जंगल के बीच 1940 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मायावती आश्रम वो जगह है जहां 1901 में स्वामी विवेकानंद 16 दिनों का प्रवास किया था। अद्वैत आश्रम ध्यान, योग साधना के लिए प्रसिद्ध है। उम्मीद है कि यहां मोदी ध्यान लगा सकते हैं। मोदी मायावती आने वाले इकलौते प्रधानमंत्री होंगे। शुक्रवार को मायावती आश्रम का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नारायण आश्रम का तापमान भी इसी तरह का है। यहां की अपेक्षा की जागेश्वर का तापमान दो डिग्री अधिक है।

शुक्रवार का न्यूनतम तापमान

  • मायावती आश्रम 12.5
  • नारायण आश्रम 12.7
  • जागेश्वर 14.1
  • नैनीताल 15.2
  • पिथौरागढ़ 16.9 (नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस। स्रोत: मौसम विभाग)

पीएम के आने से पहले बदलेगा मौसम

पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पहले मौसम में बदलाव संभव है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ व 10 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर जगहों पर बादल छाने व कहीं कहीं पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। हालांकि 11 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने लगेगा। मोदी के दौरे के बाद 17 व 18 अक्टूबर को बादल फिर घिर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।