Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी का झांसा देकर फरार था प्रेमी, पुलिस ने पकड़कर करवाई शादी

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2016 06:01 AM (IST)

    लड़की थाने में मायूस बैठी थी। तभी पुलिस एक लड़के को पकड़ कर लायी। पता चला कि दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं। दोनों का पिछले 5 सालों से सम्बन्ध है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चम्पावत, [जेएनएन]: एक युवक पिछले पांच सालों से युवती को शादी का झांसा दे रहा था। फिर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। परेशान युवती थाने पहुंची और पूरी हकीकत सुनाकर वहीं उदास बैठ गई। कुछ देर में पुलिस युवक को ढूंढकर लाई और दोनों की मंदिर में शादी करवा दी।
    चंपावत जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर लोहाघाट थाने में बड़ा दिलचस्प मामला आया। लड़की थाने में मायूस बैठी थी। तभी पुलिस एक लड़के को पकड़ कर लायी। पता चला कि दोनों प्रेमी प्रेमिका हैं। दोनों का पिछले 5 सालों से सम्बन्ध है।

    पढ़ें: शादी के दो दिन पहले बदला युवती का मन, नए को छोड़ पुराने प्रेमी संग फरार
    बीते एक साल पहले लड़का शादी का झांसा देकर कही गायब हो गया। जब लड़की को गड़बड़ी का आभास हुआ तो उसने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो वह थाने पुलिस के पास पहुंच गयी।
    पुलिस ने युवती की गुहार पर लड़के की तलाश की। वह लड़के को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस की डर से उसने एक साल बाद शादी करने की बात की। लेकिन एक साल बाद भी वह शादी को तैयार नही हुआ तो यह सोचकर पुलिसकर्मियों ने दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं के परिजनों को थोन में बुलाया।

    पढ़ें: दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे को लौटाया, बोली शादी गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं
    पुलिस की मौजूदगी में दोनों को जयमाल पहनायी गयी। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग शिव मन्दिर गए और उनकी हिन्दू रीतो रिवाजों से शादी करवाई। साथ ही दोनों की सुख समृद्धि की कामना की।

    पढ़ें: दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

    खबरें और भी