Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योग, बोले- 'युवा स्वस्थ होंगे तभी देश आगे बढ़ेगा'

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:16 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंपावत के बनबसा में सामूहिक योग किया। उन्होंने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया

    2. योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की

    3. युवाओं के स्वस्थ होने पर ही देश की प्रगति संभव

    जागरण संवाददाता, चंपावत । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग से न सिर्फ शरीर बल्कि मन भी स्वस्थ होता है।

    मन और चित स्वस्थ होंगे, तो हमारे सभी कार्य भी बेहतर होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की और संकल्प लेने को कहा कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही नहीं बल्कि योग को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करें।

    योग करके मिली नई ऊर्जा 

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबके साथ योग करके नई ऊर्जा मिली है। कहा कि एक वर्ष हरिद्वार और जागेश्वर धाम में, फिर ऋषिकेश और फिर आदि कैलाश में योग दिवस आयोजित हुआ। जहां सेना के जवान हिस्सा लिया।

    पिछले वर्ष के कार्यक्रम गैरसैंण आयोजित हुआ। जिसमें 10 से अधिक देशों के राजदूतों ने हिस्सा लिया। अब ये कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस योग दिवस को सफल बनाने में प्रशिक्षकों, योग साधकों का आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके निष्ठा के कारण ही जन जन तक लोगों तक योग का संदेश पहुंचा है।

    स्वस्थ जीवन शैली चाहने वाले के लिए योेग जीवन के दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। ये भागीदारी किसी एक वर्ग या आयु के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए उपयोग है। कहा कि मन और चित्त पर नियंंत्रण करने के लिए योग जरूरी है। योग चंचल मन को नियंत्रित करने का काम करता है। जब मन नियंत्रित होता है तो विचार उच्च होते हैं।

    खबरें और भी

    मन शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य बनाने का रास्ता है। बिगड़े जीवनशैली को सुधारने के लिए योग, प्रााणायाम महत्वपूर्ण है। योग ने जाति, धर्म को छोड़ एकरूपता लाया है। हमारी संस्कृति कहती है, विश्व हमारा परिवार है। इसे योग ने आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और 177 देशों ने स्वीकृति दी। वर्तमान में 190 देशों में योग चल रहा है।

    हमारी सरकार उत्तराखंड को योग वेलनेस वैश्चिक राजधानी के रूप में विकसित करने का काम कर रही है। योग वेलनेस सेंटर के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। योग केवल 21 जून तक सीमित नहीं बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। इतने लाभ होंगे, जीसकी कोई सीमा नहीं। योग से मन, शरीर, चित, कार्यों से बेहतर होंगे।

    कहा हमारा युवा राष्ट्र का भविष्य है और उन्हें स्वस्थ होंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। हम संकल्प लें कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और लाेगों को भी प्रेरित करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगयम हुआ उत्तराखंड, पहाड़ से मैदान तक बही योग धारा; तस्वीरें