विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टनकपुर में युवक ने गटका जहर, अस्‍पताल में हुई मौत

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 19 Apr 2017 06:00 AM (IST)

चंपावत जिले के टनकपुर में एक युवक ने जहर गटक लिया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

टनकपुर में युवक ने गटका जहर, अस्‍पताल में हुई मौत
टनकपुर में युवक ने गटका जहर, अस्‍पताल में हुई मौत

टनकपुर, [जेएनएन]: शारदा चुंगी निवासी एक युवक ने जहर गटक लिया। बेहोशी की हालत में उसे संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शारदा चुंगी निवासी सोनू सिंह (22 वर्ष) पुत्र सेवा राम सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा पी ली। आनन-फानन में उसका भाई उसे संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचा। उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। डॉ. हेमन्त शर्मा ने बताया कि जहर उसके शरीर में फैल गया था। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें: प्रेमी ने कहा पी लो, प्रेमिका ने गटक लिया जहर

यह भी पढ़ें: सातवीं की छात्रा के सुसाइड नोट ने झकझोर दिया दिल