विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवालिक मंडल में 12 सौ ने ली भाजपा की सदस्यता Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 05 Aug 2019 12:33 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शिवालिक मंडल और प्रेमनगर क्षेत्र में 12 सौ युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नए युवा सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

शिवालिक मंडल में 12 सौ ने ली भाजपा की सदस्यता Dehradun News
शिवालिक मंडल में 12 सौ ने ली भाजपा की सदस्यता Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शिवालिक मंडल और प्रेमनगर क्षेत्र में 12 सौ युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्य बने युवाओं को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के हाथों सम्मानित किया गया। इस दौरान नए सदस्यों को अपने परिचितों को भी सदस्य बनने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। 

भाजपा युवा मोर्चा ने शिवालिक नगर में सदस्यता पर्व कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर युवा मोर्चा ने क्षेत्र के 12 सौ युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई गई। 

युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री राजेश रावत ने बताया कि अभियान में अधिकांश युवा पहली बार पार्टी के सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर के अलावा प्रेमनगर के टेलीफोन एक्सचेंज में भी पांच सौ से ज्यादा युवाओं को सदस्यता दिलाई गई। 

इस मौके पर सहसपुर क्षेत्र के विधायक सहदेव पुंडीर के हाथों पहली बार वोटर और सदस्य बनने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदस्यता सह प्रमुख रंजीत भंडारी ने सदस्यता पर्व को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशीष गुसाईं, जयवीर सिंह राणा, अनिल नौटियाल, आनंद गडिया, धनपाल रावत, हरी प्रसाद पुरोहित, सचिन कुमार, तेजेंद्र सिंह, चंदन कन्नौजिया, अमित राणा, पंकज नेगी, भानुप्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्रीतम सिंह बोले, सरकार बनने पर रद होगा नया पंचायतीराज एक्ट

यह भी पढ़ें: अनुग्रह नारायण बोले, नेता कितना ही बड़ा हो; अनुशासनहीनता सहन नहीं

यह भी पढ़ें: हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड में 30 नवम्बर तक होंगे पंचायत चुनाव UTTARAKHAND HIGH COURT

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप