Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड में आफत की बारिश, 12 दुकान मलबे में दबी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jul 2017 08:53 PM (IST)

    उत्तराखंड में बारिश के साथ आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है। टिहरी जनपद के चमियाला बाजार में भूस्खलन से 12 दुकानें मलबे में दबकर ध्वस्त हो गईं। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में आफत की बारिश, 12 दुकान मलबे में दबी
    उत्तराखंड में आफत की बारिश, 12 दुकान मलबे में दबी

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में बारिश के साथ आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है। टिहरी जनपद के चमियाला बाजार में भूस्खलन से 12 दुकानें मलबे में दबकर ध्वस्त हो गईं। वहीं चार-धाम यात्रा मार्ग खुलने व बंद होने का सिलसिला जारी है। 

    देहरादून सहित उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके साथ ही बारिश से सड़कें भी बंद हो रही हैं। टिहरी जनपद के भिलंगना स्थित चमियाला बाजार में गत रात पहाड़ी से मलबा गिरा। इससे वहां करीब 12 दुकानें पूरी तरह मलबे में दब गईं। 

    गनीमत यह थी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, दुकानों में कोई नहीं था। वहीं चमोली जनपद में गत शाम से लामबगड़ के पास बदरीनाथ हाईवे बंद है। इसे खोलने के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, हेमकुंड यात्रा जारी है। 

    मलबे से हाईवे बंद 

    चंपावत में टनकपुर पिथौरागढ़ मार्ग पर धौन और बनलेख के बीच पहाड़ी दरकने से हाइवे यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। इससे सड़क के दोनों तरफ यात्री फंसे पड़े हैं। हांलांकि जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन पहाड़ी लगातार दरक रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बारिश से मकान की छत गिरी, एक बालिका की दबने से मौत 

    यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, परेशानियां बरकरार 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मंद पड़ी मानसून की रफ्तार, आफत बरकरार