Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: स्कूटी से फार्राटा भर रहा था 12 साल का बच्चा, पुलिस ने रोका; हुआ एक और अपराध का खुलासा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:52 AM (IST)

    देहरादून में सीपीयू ने दून चौक पर खतरनाक तरीके से स्कूटी चला रहे एक 12 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    HighLights

    1. दून चौक पर नाबालिग खतरनाक तरीके से चला रहा था स्कूटी

    2. पूछताछ में स्कूटी के चोरी होने का हुआ खुलासा

    3. नाबालिग को पुलिस को सौंपकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की एक घटना का खुलासा हो गया।

    दून चौक पर खतरनाक तरीके से स्कूटी चला रहे एक 12 वर्षीय बालक को रोककर पूछताछ की गई तो वह वाहन के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। जांच में पता चला कि स्कूटी कुछ घंटे पहले ही चोरी हुई थी।

    तेज और खतरनाक तरीके से चला रहा था स्कूटी

    जानकारी के अनुसार शनिवार को दून चौक-बुद्धा चौक पर तैनात सीपीयू कर्मी नियमित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक नाबालिग को तेज और खतरनाक तरीके से स्कूटी चलाते हुए देखा। पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर वाहन संबंधी दस्तावेज और जानकारी मांगी, लेकिन किशोर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

    संदेह होने पर पुलिस ने स्कूटी के पंजीकरण नंबर के आधार पर वाहन स्वामी से संपर्क किया। वाहन स्वामी हरिओम निवासी मन्नूगंज पलटन बाजार ने बताया कि उनकी स्कूटी शनिवार सुबह करीब 10 बजे निरंजनपुर मंडी क्षेत्र से चोरी हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जा रहे थे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपीयू कर्मियों ने तत्काल यातायात कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित की। इसके बाद नाबालिग को चोरी की स्कूटी सहित चौकी धारा कोतवाली नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जहां बालक से पूछताछ कर उसे जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में साइबर ठगी का जाल, होटल बुकिंग-निवेश नाम पर किया कंगाल

    यह भी पढ़ें- महंत का काला जादू... करोड़ों के सोने और लाखों रुपयों की ठगी; उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात