विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली के बाद आएंगी रोडवेज की 150 नई बसें, पढ़िए पूरी खबर

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:13 PM (IST)

दीपावली से पहले नई बसें मार्गों पर उतारने की उम्मीद लगाए बैठे परिवहन निगम को उम्मीदें अभी पूरी होती नजर नहीं आ रही हैं।

दीपावली के बाद आएंगी रोडवेज की 150 नई बसें, पढ़िए पूरी खबर
दीपावली के बाद आएंगी रोडवेज की 150 नई बसें, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। दीपावली से पहले नई बसें मार्गों पर उतारने की उम्मीद लगाए बैठे परिवहन निगम को उम्मीदें अभी पूरी होती नजर नहीं आ रही हैं। तीन सौ बसों के बदले दीपावली से पहले निगम को केवल 150 बसें ही मिल पाएंगी, वो भी टाटा की। बाकी 150 बसें अशोका लेलैंड कंपनी की हैं, जो दीपावली के बाद नवंबर के आखिर तक मिलेंगी। 

उत्तराखंड परिवहन निगम बीते एक साल से नई बसों की खरीद की प्रक्रिया में लगा हुआ था। निगम ने 300 नई बसें के आर्डर किए थे। इसमें 150 छोटी बसें टाटा कंपनी से जबकि 150 बड़ी बसें अशोका लेलैंड से आनी हैं। टाटा कंपनी ने बीते एक माह से बसों की डिलीवरी शुरू कर दी है और अब तक 121 बसें निगम को मिल चुकी हैं। टाटा की बसें मिलने के बावजूद अभी तक पंजीकृत नहीं हो पाई हैं। इसका कारण जीपीएस की अड़चन था, जिसे सोमवार को दूर कर लिया गया। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि जो बसें मिल चुकी हैं, उनका पंजीकरण अब कराया जाएगा। लैलेंड की बसें दीपावली के बाद ही मिल पाएंगी। 

प्रबंधन से मिले रोडवेज कर्मी

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यालय में महाप्रबंधक दीपक जैन से मुलाकात की और सितंबर का वेतन और दीपावली का बोनस शीघ्र जारी करने की मांग की। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री दिनेश पंत ने नई बसों को तत्काल मार्गो पर उतारने, सेनि. कर्मचारियों के लंबित भुगतान करने की मांग की। इस दौरान वार्ता में मौजूद वित्त नियंत्रक ने कहा कि सरकार से बोनस के आदेश जारी होने के बाद इस पर कदम उठाए जाएंगे। बताया कि निगम में चालकों की भर्ती के लिए नई आउट-सोर्स एजेंसी का चयन हो गया है व दीपावली से पूर्व चालकों की भर्ती कर ली जाएगी। 

यह भी पढ़ें: 13 से 22 अक्टूबर तक देहरादून आने-जाने वाली 12 ट्रेनें रहेंगी रद, पढ़िए पूरी खबर

बसें कराई जा रही पंजीकृत 

रोडवेज की टाटा कंपनी की नई बसें मंगलवार से पंजीकृत कराई जा रही हैं। बसों में जीपीएस गैर-पंजीकृत कंपनी के होने के चलते इनका पंजीकरण अटका हुआ था। बताया जा रहा कि अब सभी बसों में उत्तराखंड में पंजीकृत कंपनी के जीपीएस इंस्टाल करा दिए गए हैं और इनके प्रमाण-पत्र भी रोडवेज को जारी हो गए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मंगलवार से चरणबद्ध ढंग से बसों का पंजीकरण कराया जाएगा। ये बसें दीपावली से पूर्व रूटों पर दौड़ने लगेंगी। 

यह भी पढ़ें: ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, पढ़िए पूरी खबर