विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में गहराया डेंगू का डंक, 21 और मरीजों में पुष्टि

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 09:36 AM (IST)

मौसम में ठंडक के बाद भी डेंगू का डंक कमजोर नहीं हुआ है। बीते दिनों की तरह बुधवार को भी प्रदेश में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में गहराया डेंगू का डंक, 21 और मरीजों में पुष्टि
उत्तराखंड में गहराया डेंगू का डंक, 21 और मरीजों में पुष्टि

देहरादून, [जेएनएन]: मौसम में ठंडक के बाद भी डेंगू का डंक कमजोर नहीं हुआ है। बीते दिनों की तरह बुधवार को भी प्रदेश में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य में अब तक की डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 389 पहुंच गई है। 

प्रदेश में जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनमें देहरादून के चार, हरिद्वार के सात, नैनीताल के चार और टिहरी के छह मरीज शामिल हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में अब तक डेंगू के सर्वाधिक 147 मरीज सामने आए हैं। जबकि देहरादून में अब तक 97 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी तरह टिहरी में 81 और नैनीताल में 42 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।  

डेंगू के लगातार सामने आ रहे मरीजों को देख स्वास्थ्य महकमा भी पसोपेश में है।  हालांकि विभागीय अधिकारी दावा करते थक नहीं रहे कि डेंगू की बीमारी फैलाने वाले मच्छर व लार्वा को नष्ट करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिन इलाकों से डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं वहां पर लार्वानाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। 

इन क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने आसपास पानी न जमा होने दें। वहीं स्कूलों को भी पूर्व में एडवाइजरी जारी की जा चुकी है कि बच्चे फुल कपड़े पहनकर ही स्कूल आएं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में डेंगू हुआ विकराल, 36 और मरीजों में हुई पुष्टि

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 23 और मरीज मिले

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में डेंगू का वार, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 300 पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।