विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown: उत्‍तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 257 लोग गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 05 Apr 2020 08:25 AM (IST)

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के उल्लंघन पर शनिवार को प्रदेश में कुल 58 मुकदमे दर्ज किए किए गए। साथ ही 257 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Uttarakhand Lockdown: उत्‍तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 257 लोग गिरफ्तार
Uttarakhand Lockdown: उत्‍तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 257 लोग गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के उल्लंघन पर प्रदेश में कुल 58 मुकदमे दर्ज किए किए गए। साथ ही 257 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 784 मुकदमे दर्ज कर 3368 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 10683 वाहनों के चालान और 2970 वाहन सीज किए जा चुके हैं।

हरिद्वार जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अनावश्यक रूप से घूमने वाले 31 वाहनों का चालान किया गया। 18 वाहन सीज किए गए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गढ़वाल में 57 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रुद्रप्रयाग जिले में 17 लोगों के चालान किए गए। कोटद्वार में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 वाहनों को सीज किया। इसी तरह उत्तरकाशी में 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दस वाहनों के चालान किए गए।

मुनाफाखोरी करने वाले चार दुकानदारों का चालान

लॉकडाउन का फायदा उठाकर शहर में कई दुकानदार मुनाफाखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद खाद्य पदार्थ अधिक दाम पर बेचे जा रहा हैं। इसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। बीते रोज चार दुकानदारों के चालान किए गए।

जिला प्रशासन ने आपूर्ति, बाट व मापतौल तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया है। यह टीम आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की निगरानी कर रही है। तय से अधिक दाम पर सामान बेचने पर टीम कार्रवाई कर रही है। शनिवार को टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। 

इस दौरान चार दुकानदार ऐसे मिले जो तय से अधिक दाम वसूल रहे थे। जिस पर टीम ने उनके पांच-पांच हजार के चालान कर दिए। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि टीम ने शनिवार को धर्मपुर, मेहूंवाला, सहसपुर, सहस्रधारा रोड समेत अन्य क्षेत्रों में राशन की दुकानों पर छापेमारी की। चार किराना स्टोर और डेयरी में ओवररेटिंग पकड़ी गई तो चालान किया गया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: पुलिस की सख्ती के बाद भी बाज नहीं आ रहे लोग, उल्लंघन में 14 गिरफ्तार

इनके खिलाफ की कार्रवाई

  • प्रवेश जनरल स्टोर, मेहूंवाला
  • आनंद कुमार जनरल स्टोर, मेहूंवाला
  • शरीफ अली ग्रामीण वितरण, वन विहार
  • शिव शक्ति भोग आटा, सहसपुर, पेलियो

 यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में सामूहिक नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने दस लोगों को किया गिरफ्तार