विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंंड के बिजली उपभोक्ताओं को झटका: अक्टूबर के बिल से वसूल होंगे 18.97 करोड़, लाइट खरीद पर अतिरिक्त खर्च

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:22 AM (IST)

उत्तराखंड में जनवरी से मार्च 2026 के दौरान बिजली खरीद पर 342.95 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आया, जिसमें से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिजली खरीद पर 342.95 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च।

  2. 18.97 करोड़ रुपये की बकाया राशि अक्टूबर बिल में वसूली।

  3. यूपीसीएल वेबसाइट पर मासिक समायोजन की जानकारी देगा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में जनवरी से मार्च, 2026 के दौरान बिजली खरीद पर 342.95 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत आई। इसके सापेक्ष तीन महीनों में कुल 323.98 करोड़ रुपये ही बिजली खरीद लागत समायोजन से वसूल हो सके। कुल 18.97 करोड़ रुपये की राशि की वसूली बाकी रह गई।

यूईआरसी ने 18.97 करोड़ रुपये की कम वसूली को सितंबर की बिजली खपत के आधार पर अक्टूबर में जारी होने वाले बिलों में समायोजित करने की अनुमति यूपीसीएल को दी है।

राशि की अंतिम पुष्टि अभी नहीं हुई

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस राशि की अंतिम पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित अवधि के ऑडिटेड वाणिज्यिक आंकड़े उपलब्ध होने के बाद ट्रू-अप के दौरान इसका अंतिम समायोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर में भारी बारिश से NH गरुड़ बंद: आधी रात से यातायात ठप, वाहनों की लंबी कतारें

आयोग ने दिए ये निर्देश

आयोग ने निर्देश दिया है कि यूपीसीएल प्रत्येक माह लगाए जाने वाले समायोजन की जानकारी उपभोक्ताओं को पहले से उपलब्ध कराए। इसके लिए आगामी माह के समायोजन का विवरण हर महीने की 28 तारीख तक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा, ताकि उपभोक्ता अपने बिजली खर्च की पहले से योजना बना सकें।

यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद