Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को मिले 4.39 करोड़ रुपये, मंत्री रेखा आर्या ने ट्रांसफर की राशि

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:08 AM (IST)

    महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 4.39 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। यह रा ...और पढ़ें

    बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की तीन माह की सहायता राशि

    बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की तीन माह की सहायता राशि

    HighLights

    1. महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने धनराशि हस्तांतरित की

    2. मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को 4.39 करोड़ रुपये मिले

    3. कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को मिली आर्थिक सहायता

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित शिविर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 4.39 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।
    कैबिनेट मंत्री आर्या ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के समय माता-पिता, अभिभावकों व संरक्षकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को संरक्षण देने के लिए वात्सल्य योजना प्रारंभ की थी। इसमें चयनित बच्चों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

    मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की तीन माह की सहायता राशि

    योजना के तहत मार्च 2026 तक की धनराशि पहले ही जारी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अप्रैल के लिए 4917 लाभार्थियों को एक करोड़ 47 लाख 51 हजार, मई के लिए 4879 लाभार्थियों को एक करोड़ 46 लाख 37 हजार और जून माह के लिए 4848 लाभार्थियों को एक करोड़ 45 लाख 44 हजार रुपये धनराशि जारी की गई।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: सीएम धामी ने दी 495 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी

    21 साल तक मिलेगी राशि

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा बालिका लाभार्थी के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने के बाद वे योजना से बाहर हो जाते हैं। इस अवसर पर विभाग के निदेशक बंसीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुुप्ता समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी: जांच के पहले दिन ही प्रमोद नौटियाल निलंबित, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

    खबरें और भी