Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विकासनगर में आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल हुई खाक

    By Edited By:
    Updated: Sat, 27 Apr 2019 10:16 AM (GMT+05:30)

    विकासनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम बालूवाला में आधा दर्जन से ज्यादा किसानों की करीब चालीस बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ...और पढ़ें

    विकासनगर में आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल हुई खाक
    विकासनगर में आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल हुई खाक

    विकासनगर, जेएनएन। विकासनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम बालूवाला में आधा दर्जन से ज्यादा किसानों की करीब चालीस बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। आग की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

    लोगों के सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं पहुंची। जिससे किसानों में आक्रोश है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार ने मौका मुआयना कर प्रभावितों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

    विकासनगर तहसील अंतर्गत बालूवाला में दोपहर के समय गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से अन्य खेतों की तरफ फैलने लगी। खेतों में लगी भीषण आग को देखकर चारों तरफ धुंआ ही धुंआ उठने लगा। जिसे देखकर लोगों में अफरा-तफरा मच गई। आग को बुझाने के लिए बालूवाला और आसपास के दर्जनों ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े।

    लोगों ने खेतों के आसपास लगे तीन ट्यूबवेल की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से करीब चालीस बीघा गेहूं की खेती जलकर नष्ट हो गई। जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में दावानल को लेकर वन विभाग अलर्ट, फिलहाल राहत

    यह भी पढ़ें: विकासनगर में कूल किडस में भीषण आग, 6 गाड़ियों ने 12 घंटे में आग पर पाया काबू