Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन में 498 लोग गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 11 May 2020 05:03 PM (IST)

    लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्रदेश में 42 मुकदमे दर्ज कर 498 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब तक 2842 मुकदमे दर्ज कर 16149 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा च ...और पढ़ें

    उत्‍तराखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन में 498 लोग गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर
    उत्‍तराखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन में 498 लोग गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

    देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को प्रदेश में 42 मुकदमे दर्ज कर 498 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अब तक 2842 मुकदमे दर्ज कर 16,149 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही अब तक एमवी एक्ट के तहत 36,324 वाहनों के चालान, 6404 वाहन सीज और 1.89 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है।

    दून पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ मुकदमे दर्ज करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया।  पुलिस एक्ट के तहत पांच के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही एमवी एक्ट में 225 वाहनों का चालान और 17 वाहनों को सीज किया गया। हरिद्वार में 15 लोगों को गिरफ्तार, चार वाहन सीज जबकि 14 वाहनों के चालान किए गए।

    अफवाह फैलाने वाले तीन लोगों पर मुकदमा

    सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर रायवाला प्रतीतनगर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के मिलने व गांव की सरहदों को सील करने का झूठा मैसेज फैलाने पर रायवाला पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला के थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि आरोपित होशियारी मन्दिर निवासी सुभाष क्षेत्री, रायवाला गांव निवासी मेहरबान सिंह चौहान व क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी नेगी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    ब्लैकमेलिंग के आरोपित पर मुकदमा

    ब्लैकमेल करने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि महिला ने पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि प्रकाश देवली नाम का व्यक्ति उन्हें पिछले चार साल से ब्लैकमेल कर रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन में तीन वाहन सीज, 22 लोगों का किया चालान

    महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ने फोन से कुछ डाटा कॉपी किया है। जिससे वह ब्लैकमेल कर रहा है। अब उसने कुछ व्यक्तिगत फोटो भी स्वजनों और रिश्तेदारों को भेज दिए हैं। महिला ने कहा कि आरोपित अभी तक उनसे साढ़े चार लाख रुपये भी ले चुका है। मामले की जांच सीओ नेहरू कॉलोनी कर रहे हैं। जांच के बाद प्रकाश देवली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें: घर में पार्टी रख लगभग बीस लोगों को बुलाया, लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज