विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50 वर्षीय व्यक्ति पर गोद ली हुई लड़की से शादी करने का आरोप

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 13 Apr 2020 02:02 PM (IST)

देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति पर गोद ली हुई लड़की से शादी करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

50 वर्षीय व्यक्ति पर गोद ली हुई लड़की से शादी करने का आरोप
50 वर्षीय व्यक्ति पर गोद ली हुई लड़की से शादी करने का आरोप

देहरादून, जेएनएन। कारगी ग्रांट क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति पर गोद ली हुई लड़की से शादी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि व्यक्ति ने जो दस्तावेज विवाह के समय दिए, उसमें लड़की को बालिग दिखाया गया है, जबकि आधार कार्ड में उसकी उम्र एक जनवरी 2003 है। इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कारगी ग्रांट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने छह साल पहले एक लड़की को गोद लिया था। इसके बाद उसका शोषण करना शुरू कर दिया। जब इसकी सूचना व्यक्ति की पत्‍नी को मिली तो घर पर झगड़े होने लगे। झगड़े से बचने के लिए आरोपित ने लड़की से शादी कर ली। पहले लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

जब इस मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि इस मामले का पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। क्षेत्र लॉक होने के कारण अभी बयान नहीं लिए जा सके हैं।

पत्‍नी से अनबन के कारण युवक ने फांसी लगाई

रविवार देर रात पत्‍नी से अनबन के कारण पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रायपुर थाना के एसओ अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि विपिन और सिमरन ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। कुछ समय से दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। रविवार रात करीब नौ बजे विपिन चौहान घर के नीचे वाले कमरे में आ गया। विपिन की पत्‍नी सिमरन ने बताया कि काफी देर तक जब विपिन की आवाज नहीं आई तो वह अपनी बहन के साथ नीचे वाली कमरे में आई। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो विपिन पंखे से लटक रहा था। सिमरन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे पंखे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में जमीनी विवाद को लेकर बवाल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Haridwar News