विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के चार पूर्व सीएम पर 60 लाख का बिजली बकाया

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 06:35 AM (IST)

सूबे के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों पर 60 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसे वसूलने को ऊर्जा निगम ने कसरत शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: सूबे के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों पर 60 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसे वसूलने को ऊर्जा निगम ने कसरत शुरू कर दी है। निगम प्रबंधन ने राज्य संपत्ति विभाग को पत्र लिखा और जल्द ही बकाया जमा करने का अनुरोध किया।
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक और बीसी खंडूड़ी को आवंटित आवासों का बिजली बिल आज तक जमा नहीं कराया गया। नियमानुसार बिल राज्य संपत्ति विभाग को जमा करना था। मामला पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवासों का था इसलिए अब तक ऊर्जा निगम भी कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। न कनेक्शन काटा गया न कोई नोटिस ही दिया।

पढ़ें-उत्तराखंड में यदि बिजली कटौती हुई तो मॉडम बताएगा हकीकत
अब हाई कोर्ट के आदेश पर शासन ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास खाली करने का आदेश दिया तो ऊर्जा निगम भी बिजली बिल वसूलने के लिए हरकत में आ गया है। ऊर्जा निगम के निदेशक मानव संसाधन एंव प्रवक्ता पीसी ध्यानी के मुताबिक राज्य संपत्ति विभाग को बकाये का भुगतान करने के संबंध में पत्र भेजा गया है। शासन के सम्मुख भी इस मामले को रखा जाएगा।

पढ़ें: विधायकों को चुनावी बोनस मे तीन-तीन विद्यालय देगी सरकार
किस पर कितना बकाया
भगत सिंह कोश्यारी, कैंट रोड, 10.79 लाख
एनडी तिवारी, एफआरआइ कैंपस, 13.63 लाख
रमेश पोखरियाल, यमुना कॉलोनी, 3.18 लाख
रमेश पोखरियाल, एनेक्सी, 27.34 लाख
बीसी खंडूड़ी, यमुना कॉलोनी, 4.56 लाख
(ऊर्जा निगम के आंकड़ों के अनुसार)
पढ़ें-उत्तराखंड में शिक्षकों के घरों में अब जलेंगे खुशियों के दीये, मिलेगा बोनस

पढ़ें-उत्तराखंड में जल्द लगेगा विदेशी पटाखों पर प्रतिबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।