ऋषिकेश में 83 वर्षीय ब्रिटिश महिला का हैरतअंगेज कारनामा, वीडियो देख रोमांच से भर जाएंगे आप
ऋषिकेश में एक 83 वर्षीय ब्रिटिश महिला ने गंगा नदी में राफ्टिंग करके सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में महिला बिना किसी डर के राफ् ...और पढ़ें

ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने ऋषिकेश में बंजी जंपिंग की। Video Grab
HighLights
83 वर्षीय महिला का राफ्टिंग वीडियो वायरल
गंगा नदी में राफ्टिंग का अद्भुत कारनामा
लोगों ने महिला की हिम्मत को सराहा
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने ऋषिकेश में बंजी जंपिंग की। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको हैरत में डाला दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके इस जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।
उक्त वीडियो 13 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जिसमें ब्रिटेन निवासी 83 वर्षीय ओलेना बायको ने शिवपुरी में बंजी जंपिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस बारे में ओलेना ने कहा कि, मैं हमेशा से बंजी जंपिंग करना चाहती थी, उम्र की वजह से मुझे लगता था कि यह मेरे लिए मुश्किल होगा। जब मैंने बंजी जंपिंग के बारे में सुना, तो मैंने फैसला किया कि मैं इसे जरूर करूंगी।' ओलेना की यह वीडियो सभी को उत्साहित कर रही है।
बंजी जंपिंग की खास बातें
- स्थान: शिवपुरी, ऋषिकेश
- ऊंचाई: 117 मीटर
- कंपनी: हिमालयन बंजी सेंटर
मैं बंजी जंपिंग करके बहुत खुश हूं। यह एक अद्भुत अनुभव था। मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगी। मैं सभी को सलाह देती हूं कि चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो वो अपने सपनों को पूरा करे।
- ओलेना बायको