यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला बैरक में तांका झांकी कर रहा था सिपाही, धुनाई के बाद सस्पेंड
देहरादून में एक पुलिसकर्मी महिला पुलिस बैरक में तांका झांकी करते हुए पकड़ा गया। पहले तो महिला कर्मी ने उसकी धुनाई की। फिर उच्चाधिकारियों ने उसे संस् ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: नेहरू कॉलोनी थाना परिसर में स्थित बैरक में एक सिपाही को महिला बैरक में तांका झांकी करना भारी पड़ गया। पहले तो महिला पुलिसकर्मी ने उसकी धुनाई कर दी। फिर उच्चाधिकारियों ने इस हरकत पर उसे निलंबित भी कर दिया।
आरोप है कि वह सिपाही महिला बैरक में झांक रहा था, इस पर पहले तो महिला पीएसी ने जवान की जमकर धुनाई की, उसके बाद अधिकारियों से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पढ़ें: मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मी से हाथापाई
एसपी ट्रैफिक डीएस गुंज्याल ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर जांच सीओ स्तर के अधिकारी को सौप दी गई है। मामले की जांच को घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी फिलहाल किसी प्रकार की टिप्पणी से बचते नजर आए।