विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसीए ने हिमालयन ऐकेडमी को 229 रनों से हराया

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 10 Jul 2018 05:06 PM (IST)

अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आस्था क्रिकेट ऐकेडमी और एलएससीए ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

एसीए ने हिमालयन ऐकेडमी को 229 रनों से हराया
एसीए ने हिमालयन ऐकेडमी को 229 रनों से हराया

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आस्था क्रिकेट ऐकेडमी (एसीए) ने हिमालयन ईगल क्रिकेट एकेडमी (एचईसीए) को 229 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में एलएससीए ने ऑल स्टार को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

शिवालिक कॉलेज में पहला मुकाबला एसीए और एचईसीए के बीच खेला गया। एसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज सोहेल ने 87 और निखिल ने 68 रनों की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 329 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा। एचईसीए से आशीष ने चार विकेट झटके। 

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एचईसीए की पूरी टीम महज सौ रन पर ढेर हो गई। एसीए से उमर ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। 

दूसरा मुकाबला ऑल स्टार और लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब एलएससीए के बीच मुकाबला खेला गया। पहले खेलते हुए ऑल स्टार ने 14.4 ओवर में सभी विकेट गवांकर महज 79 रन जोड़े। एलएससीए के अक्षर ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएससीए ने छह विकेटों के नुकसान पर मुकाबला जीत लिया।

यह भी पढ़ें: सोहेल की बदौलत जीती आस्था क्रिकेट ऐकेडमी

यह भी पढ़ें: आस्था क्रिकेट ऐकेडमी और लिटिल स्टार ने जीते मुकाबले

यह भी पढ़ें: फुटबाल लीग पर क्लबों और डीएफए की खींचतान के बादल