Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मसूरी में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी सैलानियों की कार, चार की मौत

    By Surat Singh RawatEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Wed, 10 Jun 2026 12:01 PM (IST)

    मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मसूरी के झड़ीपानी मार्ग पर कार खाई में गिरी

    2. कार में सवार चार लोगों की मौत

    3. पुलिस, एसडीआरएफ ने मौके पर बचाव कार्य किया

    जागरण संवाददाता, मसूरी। मसूरी में बार्लोगंज के पास तीव्र ढलान में सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे का कारण कार का ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। कार में चार लोग सवार थे और हादसे में सभी चार लोगों की मौत हो गई है।

    अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने बार्लोगंज में कुछ सामान भी खरीदा था। कार में चार लोग सवार थे, बताया जा रहा है।

    ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

    पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सत्य प्रकाश, मनित, सविता और संगीता नाम के चार लोग सवार थे जो सोनीपत,गाजियाबाद और करोलबाग दिल्ली के रहने वाले है।

    सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। सीओ मसूरी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू अभियान देख रहे हैं।

    पुलिस ने कार सवारों के परिजनों को सूचित कर दिया है। दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टिया तेज ढलन पर ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

    कार सवारों के नाम

    • सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत
    • मनीत उम्र 19 वर्ष
    • सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 A नेहरू नगर गाज़ियाबाद उम्र 48 वर्ष
    • संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली उम्र 46 वर्ष

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बागेश्वर में हादसा: टाटा 407 वाहन खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत

    यह भी पढ़ें- Haldwani में गौला बाईपास पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, खेत में जा घुसी एक कार और दूसरी के उड़े परखच्चे