विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच साल तक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 07 Feb 2018 09:01 PM (IST)

डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग से पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पांच साल तक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
पांच साल तक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

विकासनगर, देहरादून [जेएनएन]: डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग से पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के घर पर सलमान उर्फ हनी पुत्र युसूफ जीवनगढ़ का वर्ष 2014 से आना-जाना था। आरोपी सलमान किसी तरह से नाबालिग को बहला-फुसलाकर विकासनगर के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि पिछले पांच साल से आरोपी नाबालिग को डरा-धमकाकर उससे दुराचार कर रहा था। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच संपर्क नहीं रहा। आरोप है कि चार जनवरी की रात में आरोपी सलमान किशोरी के घर में घुसा और और उससे दुराचार की कोशिश की। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी घर से भाग निकला। 

इस पर किशोरी के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी डाकपत्थर पुलिस को दी। डाकपत्थर पुलिस चौकी प्रभारी शमशेर अली ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया, साथ ही घर पर दबिश देकर आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

यह भी पढ़ें: काशीपुर में बाबा ने बालक के साथ किया कुकर्म