Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी की बात पर मुकरा; आरोपी गिरफ्तार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 09 Aug 2018 04:22 PM (IST)

    पहले युवती से दोस्ती गांठी फिर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

    झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी की बात पर मुकरा; आरोपी गिरफ्तार
    झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी की बात पर मुकरा; आरोपी गिरफ्तार

    विकासनगर, देहरादून [जेएनएन]: पहले युवती से दोस्ती गांठी फिर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात की तो प्रेमी मुकर गया और घर फरार हो गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

    मामला सहसपुर थाना क्षेत्र का है। सात अगस्त को युवती ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती के मुताबिक चार साल पहले उसका परिचय ग्राम छोटा रामपुर निवासी मोहमद जियाउलहक पुत्र अब्दुल हनीफ से हुआ था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। 

    आरोप है कि जियाउलहक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। 31 जुलाई को वह शादी का झांसा देकर उसे हिंदुवाला गांव ले गया। यहां भी उसने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी की बात पर युवक मुकर गया और उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आज सुबह लांघारोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

    यह भी पढ़ें: नाबालिग को कार में बिठाकर छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

    यह भी पढ़ें: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी में तैनात मेजर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

    खबरें और भी