विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 25 May 2020 04:43 PM (IST)

एक सिरफिरे ने पड़ोस के घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया है।

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार

ऋषिकेश, जेएनएन। किराये के मकान में रहने वाले एक सिरफिरे ने पड़ोस के घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपित ने चाकू से उस पर हमला करने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के चौदह बीघा में मूल रूप से सहरसा, बिहार निवासी इरशाद किराये के कमरे पर रहता है। आरोप है कि रविवार को की सुबह युवक अपने पड़ोसी के घर में घुस गया और यहां युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

आरोप है कि पीड़ि‍ता के विरोध करने पर युवक ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान युवती की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि आरोपित इरशाद निवासी सहरसा, बिहार के खिलाफ पीड़ि‍ता की तहरीर पर हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

राजाजी पार्क की सीमा में मछली पकड़ते चार धरे

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क रामगढ़ रेंज के अंतर्गत सुखरो एंटी पोचिंग चौकी क्षेत्र में वन विभाग के गश्ती दल ने चार लोगों को प्रतिबंधित इलाके में मछली पकड़ते गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ वन एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क रामगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आन सिंह कांदली ने बताया कि शनिवार रात उनके साथ वन दरोगा अरुण कुमार दिनकर व वनरक्षक अर्पिता डोभाल, दाताराम, भूपेंद्र आदि वन कर्मचारी गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा के अंदर खुसरो एंटी पोचिंग चौकी के पास चार युवक मछली पकड़ते नजर आए। सभी आरोपितों को घेराबंदी कर दबोचा गया। 

यह भी पढ़ें:हरबर्टपुर में दो सगे भाईयों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान हेमंत, विशाल थापा, रवि थापा व सुनील निवासी चिस्सोपानी (बडकली) दूधली बताया। इनके पास से एक खुखरी, एक पतीला, तीन बैग, मोबाइल इत्यादि बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: चारा पत्ती लेने जंगल गई महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार Dehradun News