विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोने के आभूषण चोरी में मैनेजर को पुलिस तलाशती रही दून में, आरोपित भागा नेपाल Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 10 Jul 2019 01:00 PM (IST)

एस्लेहाल चौक स्थित एक ज्वेलर्स के 11.15 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार मैनेजर के नेपाल भाग जाने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार मैनेजर नेपाल मूल का है।

सोने के आभूषण चोरी में मैनेजर को पुलिस तलाशती रही दून में, आरोपित भागा नेपाल Dehradun News
सोने के आभूषण चोरी में मैनेजर को पुलिस तलाशती रही दून में, आरोपित भागा नेपाल Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। एस्लेहाल चौक स्थित एक ज्वेलर्स के 11.15 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार मैनेजर के नेपाल भाग जाने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार मैनेजर नेपाल मूल का है। 

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि उसके नेपाल जाने की अभी पुष्टि तो नहीं है, लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें, एस्लेहॉल चौक स्थित कमल ज्वेलर्स के यहां पूरन थापा निवासी धामावाला करीब बीस साल से नौकरी कर रहा था। उसके जिम्मे सोने-चांदी के आभूषणों की होम डिलीवरी से लेकर लोगों के घर जाकर उन्हें आभूषणों की डिजाइन दिखाने का काम था। इस काम में कभी कोई गड़बड़ी न होने से कारोबारी का उस पर विश्वास जम गया था। 

बताया जा रहा है कि बीती एक जुलाई को वह करीब 11 लाख 15 हजार रुपये की कीमत के सोने के आभूषणों की उसे अलग-अलग जगहों पर दिखाने जाना था। पूरन ने शॉप से आभूषण लिए और निकल गया। लेकिन वह लौट कर नहीं आया। इस बीच उसका फोन भी स्विच ऑफ आने लगा।

यह भी पढ़ें: तिब्बती महिला का पर्स छीनकर भागा प्रेमी युगल, पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात उड़ा ले गए चोर Dehradun News

यह भी पढ़ें: पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, चार चोरियों का किया खुलासा Dehradun News