विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी, देहरादून कोर्ट का फैसला

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:18 PM (IST)

देहरादून की तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने आचार्य बालकृष्ण को फर्जी पासपोर्ट मामले में बरी कर दिया है। ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. आचार्य बालकृष्ण फर्जी पासपोर्ट मामले में अदालत से बरी।

  2. देहरादून की तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला।

  3. फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर पासपोर्ट बनवाने का था आरोप।

जागरण संवाददाता, देहरादून। फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण अदालत से बरी हो गए हैं। तृतीय अपर मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने केस पर फैसला सुनाया है।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के महामंत्री और बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र दस्तावेजों के आधार पर भारतीय नागरिकता के बगैर पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।

पूर्व में किया गया था गिरफ्तार  

इस मामले में बालकृष्ण को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने जांच में दावा किया कि आचार्य ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा स्थित श्री राधा कृष्ण संस्कृत महाविद्यालय से 1997 में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र हासिल किया। वहां से प्राचार्य प्रोफेसर नरेश द्विवेदी ने उन्हें यह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए। इस मामले में प्रोफेसर द्विवेदी को भी सीबीआई ने सह आरोपित बनाया था।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।