विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: CM धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, उत्तराखंड को फिल्म इंडस्ट्री हब बनाने पर हुई चर्चा

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 24 May 2023 11:49 AM (IST)

Uttarakhand अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि मंगलवार को उन्हें केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन ...और पढ़ें

Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार
Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य उत्तराखंड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड दिन-प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा फिल्मांकन के लिए फिल्मकारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उत्तराखंड की सुंदर वादियों में कई फिल्में शूट की जा चुकी हैं और आने वाले समय में उत्तराखंड और विकसित होगा।

सीएम धामी ने किया ट्वीट

अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज मुख्यमंत्री आवास पर प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भेंट की। इस अवसर पर उनसे उत्तराखण्ड को फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की

केदारनाथ गए थे अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि मंगलवार को उन्हें केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। अक्षय कुमार केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उनका अलग रुप दिखाई दिया। वह हेलीकॉप्टर से उतर कर नंगे पांव ही बाबा के दरबार पहुंचे। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड उनके साथ रहे। 

मुख्यमंत्री आवास का किया भ्रमण

अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रशंसा की। अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की। अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर का भ्रमण भी किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।