विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में किया सहभाग

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 22 Nov 2019 12:03 PM (IST)

परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने गंगा आरती में सहभाग किया। वहीं अहमदाबाद से तीन दिनों की पर्यावरण यात्रा पर तीर्थनगरी आई रैग पिकर्स बहनों को विदाई दी गई।

अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में किया सहभाग
अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी पहुंचीं परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में किया सहभाग

ऋषिकेश, जेएनएन। परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने गंगा आरती में सहभाग किया। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद से तीन दिनों की पर्यावरण यात्रा पर तीर्थनगरी आई रैग पिकर्स बहनों को परमार्थ निकेतन से विदाई दी गई। 

फिल्म मस्तीजादे, रब्बा मैं क्या करूं जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली सुष्मिता मुखर्जी और शेमारू भक्ति सर्विसेस के अध्यक्ष अमित शाण्डिल्य ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती से भेंट की। इस ही उन्होंने  गंगा आरती में सहभाग किया। 

स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने सुष्मिता मुखर्जी और शेमारू भक्ति सर्विसेस के अध्यक्ष अमित शाण्डिल्य को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। वहीं, परमार्थ निकेतन में सभी रैग पिकर्स बहनों का सम्मान किया गया तथा सभी बहनों को साड़ियां भेंट की गई। रैग पिकर्स बहनों ने नई साड़ियां पहनकर परमार्थ गंगा तट पर गरबा कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इन सभी का नेत्र और कैंसर विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य परिक्षण किया तथा उन्हें स्वच्छता का प्रशिक्षण भी दिया गया। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिल्मों के लिए अनुकूल माहौल: कुलमीत मक्कड़

इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सभी मिलकर रहें, यही हमारी संस्कृति भी है। जिस प्रकार गंगा में जो कुछ मिलता है। वह गंगा बनकर उसके साथ बहने लगता है तथा गंगा में अनेक धाराएं आती है और सभी गंगा में समाहित हो जाती है। वैसे ही आज समाज की प्रत्येक धारा को साथ लेकर चलना होगा।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड की वादियां फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए बनी आकर्षण का केंद्र: सीएम