विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्रवाई: 60 अतिक्रमण किए ध्वस्त, 61 कोथमाया नोटिस

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 14 Sep 2019 07:58 AM (GMT+05:30)

अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टास्क फोर्स ने शुक्रवार को प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक और सहस्रधारा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

कार्रवाई: 60 अतिक्रमण किए ध्वस्त, 61 कोथमाया नोटिस
कार्रवाई: 60 अतिक्रमण किए ध्वस्त, 61 कोथमाया नोटिस

देहरादून, जेएनएन। हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टास्क फोर्स ने शुक्रवार को प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक और सहस्रधारा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोनों स्थानों पर टास्क फोर्स ने 60 अतिक्रमणों को ध्वस्त करा दिया। जबकि 61 भवनों और पार्किंग स्थलों के स्वामियों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी की गई है। वहीं, 527 का पुनर्सत्यापन किया गया, जिसमें दो नए अतिक्रमण चिह्नित किए गए।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लेकर शुक्रवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें प्रिंस चौक और सहस्रधारा रोड पहुंची। दोनों स्थलों पर पूर्व में चिन्हित अतिक्रमणों को ध्वस्त कराते हुए कई दुकानों के बोर्ड आदि डोजर ने तोड़ कर गिरा दिए। प्रिंस चौक के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम से स्थानीय दुकानदारों की तकरार भी हुई, लेकिन टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। 

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, रेहड़ियां और होर्डिंग्स जब्त Dehradun News

उधर, देर शाम आइटीडीआर सभागार में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शुक्रवार को चले अभियान की समीक्षा की। यहां उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान टास्क फोर्स किसी के भी दबाव में न आए। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रही है, ऐसे में अभियान को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: दून शहर में 450 अतिक्रमण चिह्नित, 72 पर चला प्रशासन का डोजर Dehradun News

वहीं, उन्होंने दुकानदारों आदि से अपील की है कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें। सड़क को खाली रखें। दुकान को वहीं तक सीमित रखें, जहां तक उनकी सीमा है। एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण मिलने पर संबंधित पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। टास्क फोर्स को स्थायी अतिक्रमण चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: नगर निगम ऋषिकेश ने चंद्रभागा नदी में सौ से अधिक झुग्गी झोपड़ियां तोड़ी