विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान के डिफेंस अटैची कर्नल ने किया आइएमए का दौरा

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 02 Aug 2019 02:52 PM (IST)

अफगानिस्तान सेना के डिफेंस अटैची कर्नल करिमुल्लाह करीमी दो दिवसीय दौरे पर भारतीय सैन्य अकादमी पहुंचे हैं। अकादमी प्रबंधन ने कर्नल करिमुल्लाह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अफगानिस्तान के डिफेंस अटैची कर्नल ने किया आइएमए का दौरा
अफगानिस्तान के डिफेंस अटैची कर्नल ने किया आइएमए का दौरा

देहरादून, जेएनएन। अफगानिस्तान सेना के डिफेंस अटैची कर्नल करिमुल्लाह करीमी दो दिवसीय दौरे पर भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) पहुंचे हैं। इस दौरे का उद्देश्य अकादमी में प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे अफगानिस्तान के जेंटलमैन कैडेटों से मुलाकात कर उनसे प्रशिक्षण के अनुभव जानना है। यहां पहुंचने पर उन्होंने अकादमी के उप समादेशक व मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल जीएस रावत से भी भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अकादमी प्रबंधन ने कर्नल करिमुल्लाह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद वह आइएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अफगानिस्तान के कैडेटों से मिले और उनसे बात की। साथ ही कैडेटों को पूरी शिद्दत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। अकादमी के उप समादेशक मेजर जनरल रावत से भी उन्होंने भारत व अफगानिस्तान के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय सेना द्वारा अफगानिस्तान को मिल रहे सकारात्मक मिलिट्री व प्रशासनिक सहयोग पर भी उन्होंने भारतीय सेना व अकादमी प्रबंधन का धन्यवाद किया।

यह उम्मीद जताई कि दोनों देशों के दोस्ताना व सामरिक संबंध आने वाले समय में और बेहतर होंगे। बता दें, भारतीय सैन्य अकादमी में मित्र देशों के कैडेटों को भी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें भी अफगानिस्तान के सबसे अधिक कैडेट अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अब तक अफगानिस्तान के 660 कैडेट इंडियन मिलिट्री ऐकेडमी से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर पास आउट हो चुके हैं। वर्तमान में अफगानिस्तान के 133 कैडेट अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नन्हीं दुनिया के बच्चों ने पोलैंड में दिखाई अपनी प्रतिभा, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कोई भी हो सकता है आतंकवादी, पता लगाना मुश्किल

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप