Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून अजय भटेजा हत्याकांड: शार्प शूटर जैकी पुलिस रिमांड पर, डीवीआर बरामदगी का प्रयास

    Updated: Sun, 31 May 2026 10:53 PM (GMT+05:30)

    देहरादून पुलिस ने कारोबारी अजय भटेजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। ...और पढ़ें

    देहरादून पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लिया।

    देहरादून पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। एक वर्ष पूर्व राजपुर में हुई कारोबारी अजय भटेजा की हत्या के मामले में पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दो दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लिया है। रिमांड के दौरान घटना से संबंधित डीवीआर व अन्य दस्तावेजों की पुलिस बरामदगी करेगी।

     
    एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि 26 मई 2025 को जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड देहरादून ने राजपुर थाने में तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके सौतेले भाई अजय भटेजा के निवास स्थान कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

    पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल आरोपित राजन उर्फ जैकी व उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    पूछताछ में आरोपितों ने अजय भटेजा की हत्या के बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर व अन्य दस्तावेजों को अपने साथ ले जाने की जानकारी दी।

    गिरफ्तार आरोपितों से घटना से संबंधित डीवीआर, दस्तावेज व अन्य सामग्री की बरामदगी के लिए विवेचक की ओर से न्यायालय में मुख्य आरोपित जैकी के पीसीआर लेने केनलिए आवेदन दिया गया था।

    न्यायालय ने पुलिस को राजन उर्फ जैकी का रविवार से दो दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत किया गया। पीसीआर मिलने पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित जैकी को हिरासत में लेकर डीवीआर व अन्य सामग्री की बरामदगी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों में दबिश दी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की सजा

    यह भी पढ़ें- देहरादून में निवेश के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी, 7 आरोपित नामजद

    खबरें और भी