विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट बोले, पहले खुद के गिरेबां झांके कांग्रेस

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 02:52 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे कोई भी आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबां में झांक लें तो बेहतर होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट बोले, पहले खुद के गिरेबां झांके कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट बोले, पहले खुद के गिरेबां झांके कांग्रेस

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाए गए कदमों से बौखलाए कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे कोई भी आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबां में झांक लें तो बेहतर होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में चौतरफा भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जिस पर अब नकेल कसी जा रही है। इसके दायरे में कांग्रेस के नेता भी आ रहे हैं, जिससे वे सकते में हैं। 

उन्होंने कहा कि एनएच-74 घोटाले में एसआइटी की जांच निष्पक्ष रूप में आगे बढ़ रही है। यदि कांग्रेस ईमानदार है तो उसे जांच में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता में भी कांग्रेस के समय हुए घपले सामने आ रहे हैं। अब इसमें नियमानुसार कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस परेशान है।

लोकायुक्त का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें भी कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है। आज यदि उत्तराखंड में लोकायुक्त नहीं है तो इसके लिए कांग्रेस जि़म्मेदार है। उन्होंने कहा कि जनरल बीसी खंडूड़ी के मुख्यमंत्रित्वकाल में 2011 में लोकायुक्त अधिनियम पारित होने के साथ ही इसे 2013 में राष्ट्रपति की स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने पर  2014 में लोकायुक्त एक्ट समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर जो बिल लाया गया, वह अब सदन की सम्पत्ति है और कार्यमंत्रणा समिति के सुपुर्द है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी हैं। 

भट्ट ने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य में माफियाराज और इसी कारण तब सरकार का राजस्व गिरता गया। ये बात कैग रिपोर्ट में सामने आई है। कहा कि अब पूरी पारदर्शिता से कार्य हो रहा है और माफियाराज का खात्मा हो चुका है।

यह भी पढ़ें: विधायक राजकुमार ठुकराल को मिली भाजपा की क्लीन चिट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 25 या 26 अप्रैल को हो सकते हैं निकाय चुनाव

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव को कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला पर्यवेक्षक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।