Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand: अक्टूबर में होगा अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्यतिथि

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 03:00 PM (IST)

    Uttarakhand 12 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद डीजीपी अशोक कुमार की पहल पर कांग्रेस उत्तराखंड में हो रही है। पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन सात अक्टू ...और पढ़ें

    अक्टूबर में होगा अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्यतिथि
    अक्टूबर में होगा अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्यतिथि

    देहरादून, जागरण संवाददाता। 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की ओर से वन अनुसंधान संस्थान में सात आठ अक्टूबर को किया जाएगा। पुलिसिंग इन अमृत काल थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है।

    12 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद डीजीपी अशोक कुमार की पहल पर कांग्रेस उत्तराखंड में हो रही है। पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन सात अक्टूबर, 2023 को अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी पर हरीश रावत का कटाक्ष, हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

    सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद

    वहीं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए पूरे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद, शोधकर्ता, न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ तथा दूसरे हितधारक उपस्थित होंगे।