Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Almora Bus Accident: हादसे में 36 की मौत, एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित; सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 03:04 PM (IST)

    Almora Bus Accident सोमवार को उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा में हुए बस हादसे के मामले में मुख्‍यमंत्री धामी ने आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच ...और पढ़ें

    Almora Bus Accident: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। File
    Almora Bus Accident: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। File

    HighLights

    1. अल्‍मोड़ा में हुए बस हादसे में 36 यात्रियों की मौत

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Almora Bus Accident: सोमवार को उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा में हुए बस हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर दुख व्‍यक्‍त किया है। मुख्‍यमंत्री धामी ने आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना की जांच के लिए परिवहन मुख्यालय ने जांच दल का गठन कर दिया है।

    मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये

    वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime: सात साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया अधेड़, हैवानियत की हद की पार

    बस में सवार 36 लोगों की मौत

    • बता दें कि अल्‍मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के कुपी क्षेत्र में बस दुर्घनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।
    • हादसे में बस में सवार 36 लोगों की मौत हो गई। 
    • हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं।
    • तीन गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश, एक को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी तथा 15 को रामनगर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
    • बस में 55 यात्री बैठे थे, जबकि बस की क्षमता ड्राइवर समेत 43 सवारियों की है।

    यह भी पढ़ें- Almora Bus Accident: उत्‍तराखंड में खाई में गिरी 55 लोगों से भरी बस, चारों ओर बिखरे पड़े दिखे शव; तस्‍वीरें व वीडियो

    • मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिहं धामी ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया।
    • उन्‍होंने कहा कि जनपद अल्मोड़ा के मारचूला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
    • जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
    • गढ़वाल मोटर्स की बस सोमवार सुबह पौड़ी जिले के गोलीखाल से यात्रियों को लेकर रामनगर की ओर से रवाना हुई।
    • सल्ट के कुपी क्षेत्र पहुंचते ही अचानक चालक ने बस से नियत्रंण खो दिया। और बस खाई में जा गिरी।
    • हादसे में 20 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अन्‍य यात्रियों ने उपचार के दौरान रामनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया।
    • राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्‍यनाथ सहित कई नेताओं ने अल्‍मोड़ा हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: देहरादून में सुबह हल्का कुहासा छाने की आशंका, तीन जिलों में बारिश के आसार

    खबरें और भी