देहरादून पुलिस लाइन पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिया 'राष्ट्रपति निशान' सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को 'राष्ट्रपति निशान' से सम्मानित किया। उत्तराखंड यह प्रतिष्ठित सम्मान ...और पढ़ें
HighLights
गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया
उत्तराखंड पुलिस को 'राष्ट्रपति निशान' से अलंकृत किया गया
उत्तराखंड यह सम्मान पाने वाला 16वां राज्य बना
जागरण संवाददाता, देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित अलंकरण समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (प्रेसिडेंट्स कलर) से अलंकृत किया।
परेड की कमांडर एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने की। इा दौरान धर्मगुरुओं ने राष्ट्र सुख शांति के लिए प्रार्थना की। धर्मगुरुओं में हिन्दू, मुस्लिम, सिख व ईसाई शामिल रहे। केंद्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रपति निशान प्रदान किया।
राष्ट्रपति निशान प्राप्त करने वाला उत्तराखंड देश का 16वां राज्य है। शाह ने निशान ध्वज अधिकारी को सौंपा। 25 वर्ष पूरे करने पर उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिला।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रमुख घोषणाएं
- एफआईआर दर्ज होने के बाद तीन साल में मिल जाएगा न्याय
- मई 2027 के बाद तारीख पर तारीख की व्यवस्था होगी समाप्त
- 31 मार्च 2029 तक नशामुक्त होगा भारत, नशा तस्कर जाएंगे सलाखों के पीछे
- उत्तराखंड भी तीन साल के अंदर हो जाएगा नशामुक्त
- उत्तराखंड पुलिस की जमकर की तारीफ, बोले नशे व साइबर अपराध पर अच्छा काम किया
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बुलंदियों को छुआ, इसलिए पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा का दायित्व भी बढ़ जाता है
यह भी पढ़ें- देवभूमि से अमित शाह की दहाड़, बोले- 'राहुल बाबा तक पहुंचनी चाहिए आवाज, संबोधन की मुख्य बातें