विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी ने अमित शाह को दिया खास तोहफा, भेंट की गंगाजली में आस्था... समुद्र मंथन में कुंभ की कथा

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:46 AM (IST)

उत्तराखंड राज्योत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गंगाजली और समुद्र मंथन की प्रतिकृति भेंट की। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेंट की गंगाजली व समुद्र मंथन की प्रतिकृति. Jagran

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेंट की गंगाजली व समुद्र मंथन की प्रतिकृति. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

केदार दत्त, देहरादून। उत्तराखंड राज्योत्सव के मंच पर देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत और कुंभ की पौराणिक परंपरा की झलक भी देखने को मिली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य की ओर से सम्मान स्वरूप उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी के अलावा गंगाजली और समुद्र मंथन की प्रतिकृति भेंट की। यह केवल सम्मान की औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान और अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ के महत्व को भी रेखांकित करती है।

हरिद्वार में अगले वर्ष अर्द्धकुंभ

गंगाजली भारतीय संस्कृति में आस्था, पवित्रता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। जीवनदायनी नदी गंगा का उद्गम उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गोमुख में है। गंगा की धारा देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ी है।

ऐसे में गंगाजली भेंट कर मुख्यमंत्री ने देवभूमि की गंगा परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया। यही नहीं, समुद्र मंथन की प्रतिकृति कुंभ की पौराणिक कथा से जुड़ी है। मान्यता है कि समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला था। अमृत की बूंदें जिन चार स्थानों पर गिरीं, उनमें हरिद्वार भी शामिल है। इसी आधार पर यहां कुंभ का आयोजन होता है।

हरिद्वार में अगले वर्ष अर्द्धकुंभ होना है। धामी सरकार इन दिनों कुंभ की तैयारियों में जुटी है और केंद्र भी इसमें भरपूर सहयोग कर रही है। कुंभ में देशभर से संत-महात्मा, अखाड़े और करोड़ों श्रद्धालु गंगा तट पर जुटेंगे। कुंभ केवल स्नान पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता का विराट आयोजन है।

राज्योत्सव में दी गई इन प्रतीकात्मक भेंट के माध्यम से गंगा, हिमालय और कुंभ की साझा विरासत सामने आई। गंगाजली ने जहां उत्तराखंड की पहचान को स्वर दिया, वहीं समुद्र मंथन के प्रतीक ने हरिद्वार की कुंभ परंपरा और अमृत स्नान की पौराणिक मान्यता का स्मरण कराया।

यह भी पढ़ें- देवभूमि से अमित शाह की दहाड़, बोले- 'राहुल बाबा तक पहुंचनी चाहिए आवाज, संबोधन की मुख्य बातें

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की सौगात, बोले- 'तीसरी बार बन रही भाजपा की सरकार'... मिलेंगी 65+ सीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।