विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंद महिंद्रा ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर की ऋषिकेश की तस्वीरें, बोले- 'शहर तो बिल्कुल बदल गया'

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:47 AM (IST)

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक्स पर ऋषिकेश के बदलते स्वरूप पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शहर के काफी बदल ...और पढ़ें

आनंद महिंद्रा ने पोस्ट की तस्वीरें।

आनंद महिंद्रा ने पोस्ट की तस्वीरें।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महेंद्रा ने ऋषिकेश पहुंचने पर अपने एक्स हैंडल (पूर्व में टि्वटर) से ऋषिकेश के बदलते स्वरूप को लेकर पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'ऋषिकेश तो बिल्कुल बदल गया। उम्मीद जताई कि शहर अपनी आत्मा बचाए रखेगा।

18 अक्टूबर को की गई अपनी पोस्ट के साथ तीन फोटो भी साझा की है। यह फोटो आस्था पथ की हैं। पोस्ट के जरिए उन्होंने ऋषिकेश में अपने फिल्म बनाने के दिनों को याद किया। चोटीवाला रेस्टोरेंट तक उनके लिए कैंटीन जैसा हुआ करता था। उन्होंने लिखा कि वह काफी समय से वापस नहीं आए हैं। तब से अब तक कई वाक-वे बन गए हैं।'

हालांकि, वह यहां कहां ठहरे थे इसकी जानकारी पोस्ट में नहीं दी गई है। मालूम हो कि ऋषिकेश में गंगा किनारे आस्था पथ बना गया है। जहां बड़ी संख्या में घूमने के लिए पर्यटक और तीर्थ यात्री पहुंचते हैं। बीते कुछ सालों में यहां तमाम नए निर्माण हुए हैं।'

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग, उमड़ी प्रशंसकों की भारी भीड़

यह भी पढ़ें- रोमांच के हैं शौकीन तो आएं ऋषिकेश, 36 KM लंबा रिवर राफ्टिंग ट्रैक देगा जबरदस्त थ्रिल; मिलेंगे 18 तूफानी रैपिड्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।