Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में देवभूमि से ओपनिंग कर रही अनन्या पांडे

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 15 May 2019 08:30 AM (GMT+05:30)

    अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि उत्तराखंड से बॉलीवुड में ओपनिंग करने का मौका मिलना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 बृ ...और पढ़ें

    स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में देवभूमि से ओपनिंग कर रही अनन्या पांडे
    स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में देवभूमि से ओपनिंग कर रही अनन्या पांडे

    देहरादून, हिमांशु जोशी। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से बॉलीवुड में ओपनिंग करने का मौका मिलना, किसी सौभाग्य से कम नहीं है। मुझे यदि दोबारा उत्तराखंड में शूटिंग करने का मौका मिलेगा तो मैं यहां दोबारा आना चाहूंगी। उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' बृहस्पतिवार को रिलीज होगी। 

    दैनिक जागरण से बातचीत में अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से ही अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद इन सभी एक्टरों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

    उन्होंने कहा कि आलिया मेरी फेवरेट एक्टर हैं। उनकी शुरुआत भी इसी फिल्म और इसी देवभूमि से हुई थी। अब मुझे भी एक ऐसा ही मौका मिला है। मैं भी चाहूंगी कि मेरे लिए भी यह सफर सुखद रहे। 

    अनन्या ने कहा कि देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में शूटिंग करने में काफी मजा आया। कब शूटिंग का 45 दिन का शेड्यूल पूरा हो गया, पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि यदि मुझे कभी दोबारा यहां शूटिंग करने का मौका मिले तो मैं दोबारा आना चाहूंगी। 

    अनन्या कहती हैं कि उत्तराखंड की विभिन्न लोकेशन में मैने फिल्म शूट की। उत्तराखंड की लोकेशन विदेशों से कम नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां के लोग काफी मदद करते हैं। हमें कभी भी नहीं लगा कि हम कहीं बाहर शूटिंग कर रहे हैं। बिल्कुल घर जैसे फीलिंग रही। 

    खबरें और भी

    बताया कि शूटिंग के दौरान मसूरी में काफी इंज्वाय किया। हर किसी ने हमें सपोर्ट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म को लोग काफी पसंद करेंगे। अनन्या ने कहा कि टाइगर और तारा सुतारिया के साथ भी काम को मैने काफी इंज्वाय किया।

    यह भी पढ़ें: टाइगर और अनन्या पर फिल्माया यह गाना उत्तराखंड की 32 लोकेशन में हुआ शूट

    यह भी पढ़ें: एमटीवी पर जल्द नजर आएगा दून पर आधारित रिएलिटी शो

    यह भी पढ़ें: ग्राफिक एरा में चला डीजे डॉन डियाब्लो का जादू, झूमे छात्र

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप