विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका Dehradun News

By Edited By:
Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:43 PM (IST)

सीएम आवास घेरने जा रही आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियों को पुलिस ने हाथीबड़कला चौक पर रोक लिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयां वहीं धरने पर बैठ गईं।

आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका Dehradun News
आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। अपनी मांगें मनवाने के लिए सीएम आवास घेरने जा रही आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियों को पुलिस ने हाथीबड़कला चौक पर रोक लिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियों वहीं धरने पर बैठ गईं और धरना-प्रदर्शन करने लगीं। देर शाम मुख्यमंत्री ने उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर मांगें सुनी। सीएम ने मांगों पर सोमवार को अधिकारियों से बातचीत के बाद उचित कर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीएम के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना सोमवार तक स्थगित किया। 

आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन लंबे समय से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। शनिवार को सीएम आवास कूच करने के लिए संगठन की सदस्य भारी संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्रित हुईं। प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यक‌िर्त्रयों ने सरकार और शासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच किया। कनक चौक, दर्शन लाल चौक होते हुए वह हाथीबड़कला चौक पहुंचीं। वहां मौजूद पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इसपर आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियां वहीं धरने पर बैठ गईं। रेखा नेगी ने कहा कि लंबे समय से उनका वेतन नहीं बढ़ा है। विभागीय पदोन्नति भी नहीं मिल रही है। 

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत, प्रदेश महामंत्री सुमति थपलियाल, उपाध्यक्ष विमला कोहली, प्रतिभा शर्मा, उमेश धिमान, विजय लक्ष्मी नौटियाल, मीना रावत, बीना जोशी, आशा थपलियाल, विमला गैरोला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तराचल आगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यक‌र्त्रियों ने शनिवार को वेतनमान बढ़ोत्तरी समेत अन्य मागों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि संघ लंबे समय से अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकार उनकी मागों को अनसुना कर रही है। सरकार का यही रवैया रहा तो कार्यक‌र्त्रियां आदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएंगी। प्रदर्शन में रंजीता चौहान, सविता, उर्मिला चौहन, राखी गुप्ता, सुधा शर्मा, एकता गुप्ता, शीला देवी, सुमन उजला, सविता देवी, शीला आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: किसानों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, झूठे वायदे करने का लगाया आरोप